फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उखड़ी टारिंग, बिखरी बजरी,गड्ढों में तब्दील कौडांवाला-सलूर सड़क

विज्ञापन
स्वारघाट की कौंडावाला- सलूर सड़क। संवाद
विज्ञापन
बरसात में सफर बन रहा जोखिम भरा, ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

विभाग बोला- टेंडर आवंटित, निशानदेही के बाद शुरू होगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की कौडांवाला से सलूर को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उखड़ी टारिंग और बिखरी बजरी के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अब गड्ढों का जाल बन चुकी है और हर दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
लोक निर्माण विभाग के स्वारघाट सब-डिवीजन के अधीन आने वाली इस सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से हालात और खराब हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री से सड़क की मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन इसकी अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश गुप्ता ने बताया कि सड़क पर टारिंग और ड्रेन निर्माण के लिए दो टेंडर लगाए जा चुके हैं और कार्य ठेकेदारों को आवंटित कर दिया गया है। राजस्व विभाग को निशानदेही के लिए पत्र भेजा गया है। निशानदेही की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें