फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल में रविवार तक बंद रहेगी सरकारी लैब

Wed, 18 Mar 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर।
विज्ञापन
नए भवन में शिफ्ट की जा रही लैब, सहयोग की अपील
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब शुरू होने से मरीजों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सरकारी टेस्ट लैब की सेवाएं रविवार तक बंद रहेंगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा लैब को अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे पब्लिक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते मरीजों को कुछ दिनों तक जांच सेवाओं में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पुरानी लैब में स्थापित सभी मशीनों और उपकरणों को नए भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के चलते अस्थायी रूप से लैब सेवाएं बंद रखी गई हैं। सोमवार से नई लैब में सभी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी। नई पब्लिक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब के शुरू होने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधाएं मिलेंगी। इससे मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा और समय की भी बचत होगी। साथ ही आधुनिक मशीनरी के माध्यम से जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार आने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई और अत्याधुनिक मशीनरी जल्द ही अस्पताल में स्थापित की जाएगी, जिससे पैथोलॉजी समेत अन्य कई तरह के टेस्ट बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से इस अस्थायी व्यवस्था के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि सरकारी लैब नए भवन में शिफ्ट की जा रही है। इसके चलते रविवार तक सरकारी टेस्ट लैब की सुविधा बंद रहेंगी। सोमवार से यह लैब नए भवन में बेहतर सुविधाओं के साथ शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें