फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बालिकाओं ने नृत्य, संगीत सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांध समां

Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एनटीपीसी कोलडैम में कार्यशाला के समापन अवसर पर बालिकाओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: एनटीपीसी।
विज्ञापन
एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में बालिका सशक्तीकरण अभियान शीतकालीन कार्यशाला हुई संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व कार्यों के तहत हुई सात दिवसीय बालिका सशक्तीकरण अभियान की अनुवर्ती कार्यशाला का समापन हो गया। इस दौरान बालिकाओं ने नृत्य, संगीत सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांध समां
विज्ञापन

कार्यशाला के अंतिम दिन परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोलडैम सुभाष ठाकुर एवं महाप्रबंधक एस एस राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं योग प्रस्तुतियों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बालिकाओं की ओर से बनाई गई आर्ट, पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। एनटीपीसी कोलडैम के अधिकारियों की उपस्थिति में अभिभावक अपनी बेटियों को घर लेकर गए। अभिभावकों ने एनटीपीसी कोलडैम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के बाद उनके बच्चे पहले से अधिक आत्मविश्वासी, जागरूक और सक्रिय हो गए हैं। अभिभावकों ने कहा कि बालिकाएं यहां से सीखी गई बातों को घर पर भी अपनाती हैं और अपने छोटे भाई-बहनों को भी सिखाती हैं। इस अवसर पर संगिनी संघ की अध्यक्ष रेखा ठाकुर, संगिनी संघ की वरिष्ठ सदस्य नर्मदा राव, अपर महाप्रबंधक मंगला हरींद्रन, डॉ. हरजीत, उप महाप्रबंधक प्राची छाबड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह, एनटीपीसी कोलडैम के अन्य अधिकारी, संगिनी संघ के पदाधिकारी, बालिकाओं के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें