फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बस के नीचे आया मनाली जा रहे पर्यटक का पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। स्थानीय बस अड्डे पर एक पर्यटक का पैर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के टायर के नीचे आ गया। उपचार के दौरान पैर तीन इंच तक काटना पड़ा। घायल का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। घटना आठ अप्रैल की है। शिकायतकर्ता ने बुधवार को बस चालक के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

शिकायत में नवेद अली निवासी एबी नगर कॉलेज रोड जिला उन्नाव उतर प्रदेश ने बताया है कि वह दिल्ली में काम करता है। वह घूमने के उद्देश्य से निगम की बस में मनाली जा रहा था। बीते आठ अप्रैल की सुबह बस बिलासपुर में रुकी और वह लघुशंका के लिए बस से उतरा। उसके उतरते ही चालक ने बस चला दी जिससे बस का टायर उसके बाएं पैर पर चढ़ गया।
उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। उपचार के दौरान उसका पैर तीन इंच तक काटना पड़ा है। बस चालक उसे समझौता करने के लिए भी धमका रहा है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें