फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल के फर्श जर्जर

Sat, 25 Oct 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर
विज्ञापन


विद्यार्थियों को कक्षाओं के दौरान बैठने में हो रही परेशानी
स्कूल प्रबंधन समिति की मांग के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल की इमारत बदहाल हालत में पहुंच चुकी है। स्कूल के सभी कमरों के फर्श बुरी तरह से टूट चुके हैं, जिससे बच्चों को बैठने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन और शिक्षा प्रबंधन समिति ने बार-बार विभाग को इस बारे में अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि स्कूल में 50 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई करते हैं। 12वीं तक की कक्षाएं स्कूल में लगती हैं। स्कूल के फर्श की मरम्मत के लिए शिक्षा प्रबंधन समिति ने विभाग को कई बार लिखित रूप से सूचित किया, मगर विभागीय स्तर पर केवल कागजी कार्रवाई तक ही मामला सीमित रहा। इस वजह से विद्यार्थियों को रोजाना असुविधा हो रही है। मामले पर उपाध्यक्ष ने चिंता जताई है और विभाग से पूछा है कि आखिर इस स्कूल की मरम्मत कब तक पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है और अब इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, शिक्षा विभाग ने कहा कि विद्यालय की इमारत की मरम्मत, भवन के पीछे गिरे ल्हासे की मरम्मत के लिए कुल 1,95,611 रुपये का अनुमानित प्राक्कलन तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए निदेशक शिक्षा, शिमला को भेजा गया है। विभाग का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। बताते चलें कि विद्यालय की इमारत वर्षों पुरानी है और मरम्मत न होने के कारण अब यह खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्रामीणों ने सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल भवन के फर्शों की मरम्मत करवाई जाए ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें