फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर में यातायात पर्यटन पुलिस का पहला थाना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साल की उपलिब्ध
विज्ञापन


जिला पुलिस ने तीन आईओ और टीम को किया तैनात
घुमारवीं, झंडूता, स्वारघाट थाना से कम हुआ दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर इस साल औहर में यातायात पर्यटन पुलिस थाना खोला गया है। फोरलेन पर यातायात व्यवस्था सुचारू और निगरानी बनाए रखने के लिए यह थाना बेहतर कार्य कर रहा है।
जिला पुलिस की ओर से इस थाने को चलाने के लिए जवान भी दिए गए हैं ताकि स्टाफ की कमी से काम प्रभावित न हो। प्रदेश सरकार ने 30 अगस्त 2023 को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीन यातायात पुलिस थाना खोलने की घोषणा की थी। इसमें बिलासपुर, कुल्लू और मंडी में यह थाना मंजूर किए गए। इन थानों को खोलने की कवायद जिला पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर शुरू की। बिलासपुर पुलिस के विशेष प्रयासों से औहर में यह थाना सबसे पहले इस साल शुरू हुआ। हालांकि मंडी और कुल्लू में अभी तक यह थाना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फोरलेन के किनारे बसे औहर कस्बे में किराये के भवन से थाने का कामकाज करने के लिए पुलिस विभाग ने तीन साल का अनुबंध किया है। जिला पुलिस की ओर से तीन आईओ भी यहां पर तैनात किए हैं। वर्तमान में यहां पर पांच आईओ सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ आरक्षी भी जिला पुलिस की ओर से इस थाना में तैनात किए हैं। बताते चलें कि फोरलेन शुरू होने के बाद यातायात के बढ़ते दबाव को लेकर यह थाना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस थाने के खुलने से घुमारवीं, झंडूता, स्वारघाट थाने से भी दबाव कम हुआ है।
विज्ञापन

फोरलेन पर आए दिन कोई न कोई वारदात हो रही है। इसमें कमी लाने के लिए और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए इस थाना को स्थापित किया है। इसका महत्व सीमावर्ती जिला होने से और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें