फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉड की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

फोरलेन पर तस्करी रोकने में कारगर होगा डॉग स्क्वॉड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस ने मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड की मांग है। जिले में मादक पदार्थों के बढ़ते मामलों को देखकर यह मांग की गई है।
जिला पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। फोरलेन शुरू होने के बाद जिले में दूसरे राज्य से आवागमन सुगम हुआ है। इस कारण मादक पदार्थों की तस्करी के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं। पुलिस की ओर से फोरलेन पर निरंतर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाती है। यातायात दबाव भी अधिक होता है। हर वाहन की अच्छे से जांच करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हर दिन हजारों की संख्या में दूसरे राज्य से गाड़ियां जिले में प्रवेश करती हैं। ऐसे बहुत अधिक मामले दर्ज हुए हैं जिसमें बाहरी राज्यों की बसों और अन्य वाहनों में तस्करों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। जिला पुलिस का तर्क है कि यदि एक एक भी ट्रेंड डॉग मिल जाता है तो यह तस्करी के मामलों को रोकने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ये डॉग प्रशिक्षित होते हैं और मादक पदार्थों को तुरंत सूंघ लेते हैं। इससे पुलिस को तलाशी में आसानी होती है। साथ ही लोगों भी अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। प्रदेश पुलिस के पास भी यह डॉग उपलब्ध हैं। यदि एक डॉग भी जिला पुलिस को मिलता है तो यह लाभकारी होगा। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए ट्रेंड डॉग की मांग की गई है। फोरलेन पर यह काफी सहायक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें