फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं बाजार के बीच बने डिवाइडर ने बढ़ाई व्यापारियों, आमजन की मुश्किलें

Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा के नाम पर बने ये डिवाइडर अब व्यापारिक गतिविधियों में बन रहे बाधा
विज्ञापन

डिवाइडरों के किनारे बैठे लावारिस पशुओं के कारण होते हैं हादसे

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं। बरठीं के बीच बाजार में पिछली सरकार के कार्यकाल में सड़क पर बनाए गए डिवाइडर अब व्यापारियों और आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। सुविधा के नाम पर बने ये डिवाइडर अब व्यापारिक गतिविधियों में बाधा डाल रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग का कहना है कि डिवाइडरों के किनारों पर अक्सर लावारिस पशु बैठे रहते हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और अब तक दो लोगों की जान भी जा चुकी है। डिवाइडरों की चौड़ाई अधिक होने के कारण ये कूड़ा डालने का स्थल बन गए हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। विभाग की ओर से सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। व्यापारी लंबे समय से इस समस्या को लेकर आवाज उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कलोल दौरे के दौरान भी बरठीं व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपकर डिवाइडर हटाने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था। कांग्रेस नेता विवेक कुमार को भी कई बार इस समस्या से अवगत कराया। विवेक कुमार ने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है और वे डिवाइडर हटाने के पक्ष में हैं। नवंबर में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान प्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों को हो रहे नुकसान और दुर्घटनाओं की जानकारी दी जाएगी। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र डिवाइडर नहीं हटाए गए तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में व्यापार मंडल प्रधान अनिल गौतम, पंचायत उपप्रधान राकेश मेहता, संयोजक राजकुमार कौशल, वरिष्ठ व्यापारी हरदेव डोगरा, सचिव नरेश धीमान, दिनेश कौशल, पंकज खुल्लर, चंद्रशेखर सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें