फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा के रामलीला मैदान में आज शाम सात बजे से होगी डांडिया की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और राम नाटक समिति के संयुक्त आयोजन में जुटेंगे शहरवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नवरात्र के उत्सव में बुधवार शाम डियारा के रामलीला मैदान में डांडिया की धूम रहेगी। अमर उजाला और राम नाटक समिति डियारा के सहयोग से आयोजित होने वाले डांडिया उत्सव में शहरवासी संगीत और नृत्य के रंग में सराबोर होंगे। शाम सात से आठ बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी भी रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में द विंटेज हॉल स्कूल लखनपुर के प्रबंधक अरविंद दुबे और प्रधानाचार्य प्रीति अरोड़ा, समाजसेवी मीरा भोगल और नीरज पालीवाल शामिल होंगे। आयोजन में नारायना आईटीआई सुंगल और मिनर्वा इंस्टीट्यूट का भी सहयोग रहेगा। डांडिया के माध्यम से नवरात्र के उत्सव को खास बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। रामलीला मैदान में डांडिया की थाप पर पारंपरिक अंदाज में लोग उत्सव का आनंद लेंगे। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को पारंपरिक लोकनृत्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवा, महिलाएं और विद्यार्थी भी भाग लेकर उत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित रामलीला मैदान पहुंचकर डांडिया उत्सव में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें