फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की हिम्मत और सकारात्मक सोच प्रशंसनीय : दीपमाला

विज्ञापन
अपना घर ओल्ड एज होम दयोली में अंतर राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मौजूद वृद्धजन और अन्य। स्रोत
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दयोली स्थित अपना घर ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित मेरा युवा भारत बिलासपुर के सौजन्य से आयोजित हुआ।
इस अवसर पर संदेश दिया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सम्मान देना और उन्हें गरिमामय जीवन जीने की प्रेरणा देना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों को उनके धैर्य, अनुभव और संघर्षों को मजबूती से झेलने के लिए सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की हिम्मत और सकारात्मक सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां भले ही इन्हें वृद्धाश्रम तक ले आई हों, लेकिन उनकी जीवटता और मानसिक मजबूती युवाओं के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतीक गुप्ता, मुख्य सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर रहे। विशेष अतिथियों में अधिवक्ता अनिल शर्मा, बीएमओ मार्कंड डॉ. सुरेंद्र सिंह बाबा, डॉ. नवीन, डॉ. अजय चौहान, स्वास्थ्य शिक्षक राम चौधरी और अपना घर वृद्धाश्रम के समन्वयक मंशा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनका अनुभव और ज्ञान आने वाली पीढ़ियों के लिए सही दिशा तय करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें