फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राम नाटक में कुंभकरण वध का दृश्य मंचित

विज्ञापन
राम नाटक के नौवें दिन मेघनाद वध के बाद सुलोचना के कक्ष का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
मंदोदरी ने रावण से किया सीता को वापस लौटाने का निवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में राम नाटक के नौवें दिन कुंभकरण और मेघनाद वध के दृश्य मंचित किए गए। प्रथम दृश्य में कुंभकरण का वध दिखाया गया। उसकी भुजा, धड़ और सिर अलग-अलग दिशाओं में जाते हुए देख दर्शक अचंभित हो गए। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की हौसलाअफजाही की।
दूसरे दृश्य में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध और तीसरे दृश्य में उसकी पत्नी सुलोचना की पीड़ा ने पूरे वातावरण को गमगीन कर दिया। चौथे दृश्य में मंदोदरी ने रावण से सीता को लौटाने का आग्रह किया, लेकिन रावण अपने हठ पर अडिग रहा। अंतिम दृश्य में लक्ष्मण ने मेघनाद का सिर सुलोचना को सौंपा, जिससे दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या के मुख्य अतिथि चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा रहे। उन्होंने समिति को 31,000 रुपये दान स्वरूप दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। दर्शकों ने पूरे नाटक की अद्भुत प्रस्तुति की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें