फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा ठेकेदार ने कराया बंद

Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत डंगार कस्बे में सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा भर दिया गया। जिससे आम राहगीरों सहित स्थानीय दुकानदारों को राहत मिली है। अमर उजाला ने इस समस्या को वीरवार के अंक में प्रकाशित किया था, जिसके बाद ठेकेदार ने गड्ढे को भर दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि तीन माह पूर्व खोदा गया गड्ढा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा था। तीन माह पहले बीएसएनएल का पोल लगाने के उद्देश्य से खोदे गए इस गड्ढे को आज तक न तो भरा गया है और न ही वहां पोल लगाया जा सका था। ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह गड्ढा अब दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंगार चौक क्षेत्र में यह गड्ढा सड़क के बिल्कुल किनारे खोदा गया था। शुरू में लोगों को लगा कि कुछ ही दिनों में पोल लगाकर गड्ढे को भर दिया जाएगा, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई थी। इस कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली नौनिहालों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहा है। व्यापार मंडल के प्रधान संदीप जसवाल ने बताया कि अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद उसी दिन गड्ढे को भर दिया गया, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें