डायरी में खबरमंडयाली में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
-चालक मौके से फरार, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी समीपवर्ती क्षेत्र मंडयाली के पास एक गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें सवार पांच श्रद्धालुओं को चोट आई है। बताया जा रहा है कि चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकाला और उपचार के लिए समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार किया गया है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज श्री नयना देवी दीवान चंद ने बताया कि इस गाड़ी में पांच श्रद्धालु सवार थे जो श्री आनंदपुर साहिब से माता श्री नयना देवी के दर्शन के लिए आ रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे चली गई इस कारण श्रद्धालुओं को चोटे आई है और उनका प्राथमिक उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।