फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केवट ने प्रभु राम को नदी करवाई पार

विज्ञापन
विज्ञापन
राम को अयोध्या ले जाने चित्रकूट पहुंचे भरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तलाई में चल रही रामलीला मंचन के छठे दिन केवट राम संवाद और भरत का चित्रकूट पहुंचने दृश्य दिखाए गए। पहले दृश्य में निषाद राज से श्रीराम का मिलन दर्शाया गया। केवट श्री राम, लक्ष्मण, सीता को गंगा नदी पार कराते हैं।
विज्ञापन

केवट ने गंगा पार करवाने से पहले श्री राम के चरणों की धूली को साफ कर, चरण अमृत पिया। इससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। अगले दृश्य में भरत ने माता कैकेयी को खरी-खोटी सुनाई। मंथरा की इनाम पाने की ख्वाहिश उसी समय धूमिल हुई जब शत्रुघ्न ने डांट लगाते हुए नजरों से दूर हटने को कहा। अगले दृश्य में भरत शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ और अपनी माता सहित राम को वापस अयोध्या लेने के लिए चित्रकूट पहुंचे। लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने पिता के वचनों और धर्म का पालन करते हुए उन्हें मना किया। उन्होंने भरत को अयोध्या लौट कर राजपाट संभालने को कहा। केवट हरबंस लाल शर्मा, भरत अरुण भारद्वाज, शत्रुघ्न शिवम कौशल, राम पवन कौशल, सीता श्रवण शर्मा और लक्ष्मण का किरदार सुरेश शर्मा ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें