दरोगा जी छोरूवा जो लेया समझाई आंदे जांदे सिटी मारदे
-समोह स्कूल में मनाया क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली, राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला समोह, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंजैल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला निहान, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेरसा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढींगू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला झोरी के बच्चों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, भंगड़ा, एकल गीत, समूहगान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने दरोगा जी छोरूवा जो लेया समझाई, नाटी दा चस्का बुरा, नीलू बिंदु दो सखियां, मैं नचना श्याम दे नाल और अन्य गानों पर डांस किया। समारोह में कनिका को पंजाबी दूरदर्शन के प्रतिभा कार्यक्रम किस में कितना है दम के फाइनल में पहुंचने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा तनीषा कुमारी, कनिका नेगी, आंचल कुमारी, कार्तिक, रजत कुमार, राहुल कुमार, अनिरुद्ध शुक्ला, अंजलि देवी, सौरभ शर्मा, संस्कृति, निखिल शर्मा, आदित्य, प्रकृति, केशव शर्मा, आयुष शर्मा, निकिता शर्मा, निखिल सिंह, पायल ठाकुर, कनिष्क शर्मा, शिवम, साक्षी, पायल शर्मा, मुस्कान, सैजल जैसवाल, निकिता शर्मा, रिया शर्मा, रितिका, तानिया जायसवाल, अक्षय, हिमांशु, साहिल चौधरी, कृष, लव, कनिष्क, अनमोल, कार्तिक कुमार, अनिरुद्ध, राहुल कुमार, रजत शर्मा और अन्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की नसीहत दी। प्रधानाचार्य सरिता कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।