फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोली चलाने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Wed, 11 Oct 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रवासी व्यक्ति पर देसी कट्टे से चलाई गई थी गोली
विज्ञापन

.मंगलवार को कुलवाड़ी गांव में हुई थी वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में प्रवासी व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक में जांच में सामने आया है गोली चलाने वाले के पास देसी कट्टा था। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर देसी कट्टे सहित कोई व्यक्ति क्षेत्र में कैसे पहुंच गया। गोली मारने के पीछे क्या मंशा थी। गोली चलाने वाला व्यक्ति बीच गांव के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को गोली मारने की वारदात हुई थी। कुलवाड़ी में किराये के घर में रहने वाले ओम प्रकाश जब कमरे में आराम कर रहा था। तब अज्ञात व्यक्ति ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। ओमप्रकाश ने जैसे दरवाजा खोला तो उस व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने मुंह पर मास्क लगाया था जबकि सर पर टोपी पहनी थी। व्यक्ति पिस्तौल से गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। गोली ओमप्रकाश के कंधे को छूकर निकल गई थी। एक जिंदा कारतूस मौके से बरामद हुआ है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए काम कर रही हैं। यूपी, बिहार की घटनाओं की तरह यहां वारदात होने से चर्चाओं का माहौल गर्म है। शंका जाहिर की जा रही है कि गोली चलाने वाला शख्स भी कहीं बाहरी राज्य का ही हो सकता है। ऐसे में देसी कट्टे से घटना को अंजाम देने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी देवा नंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें