फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुख्ता प्रबंधों के बीच हुई टेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र और पैन ले जाने की मिली अनुमति
विज्ञापन

-घुमारवीं और बिलासपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में पुख्ता प्रबंधों के बीच टेट की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा के लिए घुमारवीं और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

रविवार को जेबीटी टेट और शास्त्री टेट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में आयोजित हुई। सुबह के सत्र में जेबीटी टेट की परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर 9:00 बजे ही परीक्षार्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। परीक्षार्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। वहीं, दूसरे सत्र में शास्त्री टेट की परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। परीक्षार्थियों ने 1:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। परीक्षार्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद परीक्षार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षार्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 266 में से 256, शाम के सत्र में 85 में से 79, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 231 में से 214, शाम के सत्र में 60 में से 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें