फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भानुपल्ली-थलू के बीच टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की टेस्टिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोज पाठक
विज्ञापन

बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन पर टनल के भीतर संचार और निगरानी व्यवस्था तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है। भानुपल्ली से थलू के बीच टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की टेस्टिंग कर ली गई है। टेस्टिंग के दौरान वीएचएफ रेडियो कम्युनिकेशन, टेलीफोन, सर्विस टेलीफोन और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली जांची गई। सभी व्यवस्थाओं का डेमो लेने के बाद सिस्टम को कार्यशील स्थिति में ला दिया गया है।
भानुपल्ली से थलूह के बीच टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की पूरी व्यवस्था को मौके पर चलाकर देखा गया। वीएचएफ के माध्यम से रेडियो कम्युनिकेशन की जांच की गई। इसके साथ टेलीफोन और सर्विस टेलीफोन को भी कार्यशील स्थिति में जांचा गया। टनल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। टेस्टिंग के बाद संबंधित संचार और निगरानी व्यवस्थाएं काम करने की स्थिति में हैं। टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की टेस्टिंग पूरी होने के बाद अब भानुपल्ली यार्ड में तकनीकी काम का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से 28 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार भानुपल्ली यार्ड में एमएसडीएसी सिस्टम की स्थापना के लिए ट्रैक के नीचे से केबल गुजारी जानी है। इसके लिए ट्रैक क्रॉसिंग का काम रात में रेल ब्लॉक लेकर किया जाएगा। बताते चलें कि भानुपल्ली यार्ड में यह काम 30 सितंबर की रात से शुरू होगा और दस रात तक चलेगा। रात में काम की अवधि करीब रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगी। आरवीएनएल ने इस अवधि में प्रतिदिन चार घंटे के ब्लॉक की मांग की है, ताकि ट्रैक पर खुले ट्रेंच के माध्यम से केबल क्रॉसिंग का काम किया जा सके। आरवीएनएल के अनुसार ट्रैक क्रॉसिंग के लिए करीब 0.3 मीटर चौड़ी और स्लीपर के निचले हिस्से से एक मीटर नीचे तक खुली ट्रेंच बनाई जाएगी। एमएसडीएसी सिस्टम की स्थापना के लिए यह केबल क्रॉसिंग की जानी है। संबंधित रेल अधिकारियों से इसके लिए अनुमति भी ली गई है।
विज्ञापन

हिमाचल एक्सप्रेस के आनंदपुर साहिब स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रैक पर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद नंगल डैम स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने तक काम चलेगा। परियोजना अधिकारी ने बातचीत में बताया कि ब्लॉक की अवधि में नंगल डैम की ओर से न कोई ट्रेन भानुपल्ली आएगी और न ही वहां से ट्रेन रवाना होगी। इस तरह रात में ट्रैक पर काम के दौरान रेल संचालन को रोककर केबल क्रॉसिंग का काम किया जाएगा। दिन के समय रेललाइन पर अन्य गतिविधियों को जारी रखने के लिए तकनीकी कार्य को रात में पूरा करने की योजना है। भानुपल्ली-थलू के बीच संचार व्यवस्था की टेस्टिंग के साथ परियोजना को धरोट तक आगे बढ़ाने की तैयारी भी जारी है। जानकारी के अनुसार धरोट तक के हिस्से में बाकी काम तैयार किए जा रहे हैं। धरोट के आगे एक प्रमुख पुल का काम अभी बाकी है। इसी पुल के कारण आगे की रेललाइन से जुड़े कार्य प्रभावित हैं। पुल जुड़ने के बाद उससे आगे की रेललाइन को चालू करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस समय परियोजना में एक ओर टनल कम्युनिकेशन सिस्टम को कार्यशील किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भानुपल्ली यार्ड में एमएसडीएसी के लिए केबल क्रॉसिंग की तैयारी है। दस रात का ब्लॉक इसी तकनीकी काम को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
परियोजना के दो स्टेशन भानुपल्ली और थलू लगभग तैयार हैं। भानुपल्ली से थलूह के बीच टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की टेस्टिंग कर ली गई है। टेस्टिंग के बाद संबंधित संचार और निगरानी व्यवस्थाएं काम करने की स्थिति में हैं।
जीवन राम शर्मा,संयुक्त जनरल मैनेजर एस एंड टी आरवीएनएल चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें