फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सब्जी विक्रेता से दिन दहाड़े दस हजार रुपये छीनकर फरार

Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भगेड़ (बिलासपुर)। भगेड़ चौक में शनिवार दिनदहाड़े एक शातिर सब्जी विक्रेता के हाथ से दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। दुकानदार ग्राहकों से पैसे के लेन देन करने से भी कतरा रहे हैं। हालांकि दुकानदार ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई। एक कार भगेड़ चौक पर रुकी। एक व्यक्ति कार से उतरा एक दुकान में आया। उसने पहले पांच सौ रुपये के खुले मांगे, जिसे हरिकृष्ण ने देने से मना कर दिया। बाद में उसने कहा कि उसे शादी में जाने के लिए पैसे चाहिए। आगे बताया कि जब उन्होंने पांच सौ रुपये देने शुरू किए, तो अचानक वह व्यक्ति पूरे दस हजार रुपये उनके हाथ से छीनकर कार में बैठ गया और तेजी से भाग निकला। जब उन्होंने गाड़ी का नंबर लेने की कोशिश की, तब तक वह गाड़ी वहां से दूर जा चुकी थी। दुकानदार ने आसपास के दुकानदारों से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी शातिर का पता नहीं चल सका। गाड़ी का नंबर न पता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज कराना भी संभव नहीं हो सका। हरिकृष्ण ने लोगों को आगाह किया है कि इस तरह के शातिर व्यक्तियों से सावधान रहें और खुले पैसे देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें