फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ढाई साल से ठप है राइड विद प्राइड सेवा, विभाग की लापरवाही से जनता परेशान

Sat, 08 Nov 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कार्यालय, गांधी चौक, दकड़ी चौक होते हुए कोर्ट परिसर तक मिलती थी सुविधा
विज्ञापन

दस रुपये किराये में यह बुजुर्गों, महिलाओं, छात्रों और बीमार व्यक्तियों के लिए थी अच्छी सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई राइड विद प्राइड कैब सेवा बीते ढाई साल से बंद पड़ी है। परिवहन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि वह अब तक वाहन की मरम्मत नहीं करवा पाया है, जिससे शहर के लोगों को आवागमन की यह सेवा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों भारी का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सेवा की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व शहर के आंतरिक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई थी। यह कैब बस स्टैंड से चलकर तहसील कार्यालय, गांधी चौक, दकड़ी चौक होते हुए कोर्ट परिसर तक चलती थी। केवल दस रुपये किराये में यह सेवा बुजुर्गों, महिलाओं, छात्रों और बीमार व्यक्तियों के लिए राहत का साधन बनी हुई थी। लेकिन पिछले दो वर्षों से यह सेवा पूरी तरह बंद है। शहर लगभग चार किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। बस स्टैंड से तहसील कार्यालय की दूरी करीब 400 मीटर और कोर्ट परिसर की लगभग डेढ़ किलोमीटर है। पहले जहां राइड विद प्राइड से यह दूरी आराम से तय हो जाती थी, अब लोगों को गर्मी-सर्दी में पैदल चलना पड़ रहा है। टैक्सी चालक इसका फायदा उठा रहे हैं और मनमाना किराया वसूल रहे हैं। आम नागरिकों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह स्थिति असुविधाजनक बन गई है। लोगों का कहना है कि सरकार ने सुविधा शुरू तो की, लेकिन उसे बनाए रखने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। यदि सेवा चालू रहती तो शहर के भीतर यातायात व्यवस्था काफी सुचारू रहती और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में लोगों को राहत मिलती। लोगों ने परिवहन विभाग और सरकार से मांग की है कि “राइड विद प्राइड” जैसी जनहितैषी सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। यह सेवा न केवल आम जनता को राहत देगी, बल्कि शहर की आंतरिक परिवहन व्यवस्था को भी सुचारू बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मेरे कार्यभार संभालने से पहले ही कैब खराब हो चुकी थी। उसे मरम्मत के लिए भेजा गया था, लेकिन अब तक वाहन वापस नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कैब ठीक होकर आएगी, राइड विद प्राइड सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
जयपाल, बस अड्डा इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें