फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ पालक के डेरे से 10 बकरियां गायब, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक से पालमपुर निवासी भेड़ पालक की रविवार रात को 10 बकरियां गायब हो गई हैं। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पालमपुर के गांव कुलानी निवासी पुरुषोत्तम चंद ने तलाई थाना में शिकायत दी है कि रविवार को डोहक के नरेश कुमार के खेत में भेड़-बकरियों सहित डेरा लगा रखा है। अगली सुबह दूध निकालने गया तो देखा कि 10 बकरियां कम हैं। पुलिस ने तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें