फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोमंजिला मकान में भड़की आग, पौने दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
बिलासपुर के जिनणू गांव में जला सामान। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के तहत ग्राम पंचायत मार्कंडेय के गांव जिनणू में एक दोमंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब पौने दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि घर पर मौजूद सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए। इसके चलते किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार जिनणू गांव के सुखराम के दोमंजिला मकान में सोमवार को अचानक आग लग गई। परिवार को जैसे ही घटना का पता चला उन्होंने ग्रामीणों को सहायता के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मकान गांव के बीच में था जहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल था। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर पानी से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब काफी सामान जल चुका था। करीब 1 लाख 80 हजार रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो राजस्व विभाग की तरफ से हलका पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। एसडीएम सदर सुभाष गौतम ने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। बताया कि अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें