फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान, गणित पढ़ाने की नए तरीके सीखेंगे शिक्षक

Sat, 28 Nov 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित और विज्ञान विषयों में बच्चों की पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए असल जिंदगी की घटनाओं का लेसन प्लानिंग तैयार किया जाएगा। स्कूली बच्चों की लर्निंग की स्थिति देखकर कंप्यूटर लैबों का भी सहारा लिया जाएगा। इन विषयों को रुचिकर बनाने के लिए विज्ञान और गणित अध्यापकों को ट्रेंड करने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञान विषय पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला पहली से पांच दिसंबर तक होंगी। इसमें शिक्षा खंड घुमारवीं-1 और 2 तथा झंडूता के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विज्ञान अध्यापकों के लिए रावमापा (छात्र) घुमारवीं में कार्यशाला होगी।

स्वारघाट शिक्षा खंड तथा सदर के विज्ञान अध्यापकों के लिए डाइट जुखाला में कार्यशाला का आयोजन होगा। गणित के अध्यापकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन उपरोक्त स्थानों पर सात से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। घुमारवीं स्कूल में लगने वाली विज्ञान अध्यापकों की कार्यशाला में प्रदीप कुमार, दिनेश तथा योगेश कुमार जबकि डाइट में रिसोर्स पर्सन सुरेश भारद्वाज, रवि कांत तथा कपिल होंगे।
विज्ञापन


सात से 11 दिसंबर तक गणित अध्यापकों के लिए घुमारवीं स्कूल में लगने वाली कार्यशाला में डॉ. राकेश, विश्वनाथ व अरुण ठाकुर तथा डाइट जुखाला में लगने वाली कार्यशाला में राकेश कुमार, हरिमन तथा अजय कुमार रिसोर्स पर्सन शिक्षकों को टिप्स देंगे।

जिला परियोजना अधिकारी जेएस राव ने बताया कि इस बारे में जिला के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के मुखियों को अवगत करवाया है। सभी अध्यापकों से कार्यशाला में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें