फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से बनेगी दो मंजिला पार्किंग

Sat, 28 Nov 2015 06:41 PM IST
राजीव कश्यप/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की पार्किंग समस्या से जूझ रहे बिलासपुर शहर के लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी। गुरुद्वारा मार्केट के समीप पार्किंग निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। पांच मंजिला बनने वाली पार्किंग स्थल में लोगों को कई सुविधाएं मिलेगी। इनमें से लोनिवि ने फिलहाल दो मंजिलों का काम शुरू किया है। इससे शहर में आने वाले लोगों को वाहन की पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। इस पार्किंग स्थल पर 50-60 छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन


लगभग एक करोड़ सात लाख रुपये से बनने वाली दो मंजिला पार्किंग के लिए विभाग के पास 75 लाख रुपये की पहली किश्त पहुंच चुकी हैं। पार्किंग का कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। साथ ही, बस अड्डे के सामने भी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन यह मसला विभिन्न कारणों से अभी तक ठंडे बस्ते में है। दोनों पार्किंग स्थल एक साथ ही स्वीकृत हुए थे।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो गुरुद्वारा चौक के पास पांच मंजिला पार्किंग स्थल में लोगों को एक साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी। विभाग की पहली प्राथमिकता वाहनों की पार्किंग को बनाना है। बिलासपुर शहर में पार्किंग नहीं होने से लोगों को सड़क के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे जहां जाम लगने का भय रहता है, उन्हें हर दिन नंबरी पुलिस चालान की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने शुरू किया काम : चौहान

लोनिवि डिविजन नंबर एक के सहायक अभियंता कृष्ण कांत चौहान ने बताया कि विभाग ने पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पांच मंजिला बनने वाली पार्किंग में से फिलहाल दो मंजिलों का कार्य शुरू हुआ है। करीब 75 लाख रुपये की राशि पहुंच गई है। इसमें 50-60 छोटे-बड़े वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें