फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों को दिया स्कूल में आने वाली बाधाओं काे दूर करने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-डाइट जुखाला में पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

-जिले के 40 प्रधानाचार्य सहित अन्य को दिया गया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में चल रही पांच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय नेतृत्व विकास कार्यक्रम कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला में जिले के विभिन्न खंडों के 40 प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और केंद्रीय मुख्य शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यशाला का समापन जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने किया। कार्यशाला में मुख्याध्यापकों को शिक्षकों की नेतृत्व क्षमता को पहचानने और उसका विकास करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पाठशाला के अंदर दिन-प्रतिदिन आने वाली बाधाओं का समाधान कैसे किया जाए का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक सोमदत्त कालिया ने बताया कि स्कूल मुखियाओं के नेतृत्व कौशल को विकसित करने से ही विद्यालय में छात्रों और अध्यापकों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यशाला में राकेश मनकोटिया, अशोक शर्मा, मदन लाल, डॉ. सुरेश भारद्वाज, राजेंद्र कुमार मुख्य स्रोत व्यक्ति रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय शामा, कुलदीप शर्मा, नरवीर चंदेल, प्रेमलाल वर्मा, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार, रविंद्र ठाकुर, महेंद्र गर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें