फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डाइट में अध्यापकों को दिया शिक्षण अधिगम सामग्री बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-डाइट जुखाला में प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में विभिन्न वर्गों के शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर में झंडूता और स्वारघाट शिक्षा खंड के 97 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

अध्यापक प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि विद्यालयों में अध्यापकों की शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रभावशाली तरीके से प्रयोग करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रेरणा परियोजना की शुरुआत की है। उन्होंने सभी को प्रेरणा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के मुख्य स्रोत व्यक्ति केए सदत कोलकाता से आए हुए हैं। इस शिविर में पिछले चार दिनों में कुल 400 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्राथमिक शिक्षक, भाषा एवं संस्कृत शिक्षक, कला एवं विज्ञान स्नातक शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर का समापन प्रधानाचार्य और अतिरिक्त कार्यभार प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक दीपचंद गौतम ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय सामा, संस्थान के सभी प्रवक्ता और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें