- 88 शिक्षकों को दिया शिक्षा और शिक्षण के सामान्य मुद्दों का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में चल रही शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में 90 शिक्षकों को इंडक्शन ट्रेनिंग के माध्यम से कई विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला में नई शिक्षा नीति, आरटीई एक्ट 2009, एनसीएफ 2023, पॉक्सो एक्ट, आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016, लाइफ स्किल, सर्विस रूल, फाइनेंस रूल इत्यादि कई विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों से हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में टीजीटी पवन कुमार, टीजीटी मीना चंदेल, टीजीटी राजीव कुमार, टीजीटी रजनीकांत, जेबीटी परमजीत, जेबीटी अशोक कुमार रिसोर्स पर्सन रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय सामा, प्रकाश चंद, कुलदीप शर्मा, संतोष चंदेल, सोमदत्त कालिया, डॉ. नीलम शर्मा, कुलदीप धीमान, राकेश संधू, डॉ. पुष्प राज, नरवीर चंदेल, राकेश ठाकुर, ललित, महेंद्र गर्ग, सीमा, सुभाष, उपासना, सचिन और अन्य उपस्थित रहे।