फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटशीट में बदलाव न करने पर जताया एतराज

Fri, 15 Jan 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में बदलाव न होने पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने एतराज जताया है।
विज्ञापन


संघ का कहना है कि शिक्षा सचिव और बोर्ड सचिव से दसवीं के पेपरों की शुरूआत किसी आसान विषय से करवाने की मांग की गई थी, लेकिन बोर्ड द्वारा संघ की मांग को ताक पर रखते हुए डेटशीट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर पहली दफा बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों पर पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव अमृत महाजन और प्रदेश प्रवक्ता शिव कुमार नड्डा ने जारी बयान में कहा कि गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों से शुरुआत होने से बच्चों में बोर्ड का एक खौफ रहता है।
विज्ञापन


अगर पेपरों की शुरुआत हिंदी या संस्कृत जैसे आसान विषयों से करवाई जाए तो बच्चों को डेटशीट के बीच और अंत में होने वाले कठिन पेपरों की पढ़ाई करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल जाता है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा सचिव व बोर्ड सचिव से संघ द्वारा दसवीं के पेपरों की शुरुआत किसी आसान विषय से करवाने की मांग की गई थी लेकिन बोर्ड द्वारा संघ की इस मांग को ताक पर रखते हुए डेटशीट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

बोर्ड द्वारा जारी की गई डेटशीट में पहला पेपर गणित और दूसरा अंग्रेजी का रखा गया है। उन्होंने शिक्षा सचिव और बोर्ड सचिव से दसवीं की डेटशीट में बदलाव किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें