फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सूरज को रोशनी घुमारवीं की स्ट्रीट लाइटें

Wed, 28 Jan 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सूरज को रोशनी दिखाती दिनदहाड़े जलती घुमारवीं के स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था बेहद खराब है। एक ओर अघोषित बिजली कटौती से आम जनता और व्यापारी परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर दिन में जलतीं स्ट्रीट लाइटें मानो सूरज को ही रोशनी दिखाने का काम कर रही हैं। यह नजारा न केवल बिजली की खुली बर्बादी को उजागर करता है, बल्कि व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

घुमारवीं में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिकों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में विद्युत उपकरण ठप पड़े हैं, जबकि बाजार क्षेत्रों में बिजली पर निर्भर दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कंप्यूटर, बिलिंग मशीन, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बिना उनका कामकाज पूरी तरह ठप हो जाता है। एक ओर दिन के समय दुकानों के भीतर अंधेरा पसरा रहता है, तो दूसरी ओर सड़कों पर जलती स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवाल जलती दिखती है। लोगों का आरोप है कि जब उपभोक्ता बिजली के लिए तरस रहे हैं, तब खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें पूरे दिन जलकर बिजली के दुरुपयोग का उदाहरण पेश कर रही हैं। इस विरोधाभासी स्थिति से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे हर माह समय पर बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। बिजली शुल्क के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज, मीटर रेंट, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, सर्विस चार्ज, मिल्क सेस और पर्यावरण सेस जैसे कई मदों में राशि वसूली जाती है, इसके बावजूद निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है। लोगों का मानना है कि दिन के समय स्ट्रीट लाइटों का जलना न केवल बिजली की बर्बादी है, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की ओर भी इशारा करता है।जनता और व्यापारी वर्ग ने संबंधित विभागों से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि सूरज को रोशनी दिखाने के बजाय आम नागरिकों के घरों और दुकानों में वास्तविक उजाला पहुंच सकें। उधर, नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि बिजली लाइनों में फाल्ट की वजह से यह समस्या आ रही है। वहीं बिजली बोर्ड को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी भी शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बिजली बोर्ड के अधिकारियों से इस मामले को उठाया जाएगा, ताकि स्थिति में शीघ्र सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें