फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य और धर्म की राह पर चलने का लें संकल्प : नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन के बिलासपुर प्रवास में पुराने कार्यकर्ताओं से मिले, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से भी की मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ने और अंधकार से प्रकाश, अज्ञानता से ज्ञान की ओर बढ़ने का संकल्प लेने का अवसर देता है। उन्होंने मां दुर्गा से इस मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विजयदशमी पर अपने संदेश में नड्डा ने हिमाचल और बिलासपुर की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। विकास के साथ समाज में सामंजस्य और खुशहाली बनाए रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तीन दिन के बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता धौलरा में चल रहे शारदोत्सव में पहुंचे। इस उत्सव का आयोजन नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा पिछले 25 वर्षों से करवा रही हैं। प्रवास के दौरान नड्डा पुराने कार्यकर्ताओं से मिले और कई राजनीतिक चेहरों के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से भी मुलाकात की। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उनके प्रवास को भाजपा संगठन में ऊर्जा भरने और पुराने कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मंगलवार रात को नड्डा दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें