फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 18 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थी कड़ी मेहनत के साथ करें पढ़ाई : रामकृष्ण
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सत्र 2022 के 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन




कार्यक्रम में प्रिया, शिवानी राणा, शिल्पा, सरस्वती, रवीना, कोमल कुमारी, शिल्पा कुमारी, रुचि, तमन्ना, अमन कुमार, शिवम, भूपिंदर, निखिल, ओशिन भाटिया, ज्योति, रितिका, भारती, शिल्पा ठाकुर को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैंं। स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि टैबलेट से विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. बच्चन सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. रिपन, प्रो. सीता राम, प्रो. शक्ति, प्रो. विक्रम कपिल, डॉ. सूर्यकांत, प्रो. राकेश, प्रो. अनिल, प्रो. जीवेश नड्डा, डॉ. हंसा, प्रो. ज्योति बरवाल, प्रो. पूजा, प्रो. कविता, प्रो. लिपिका, प्रो. राकेश, प्रो. रोहित, सचिन कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें