फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूलों में अभिभावकों को दी स्विफ्ट चैट एप और अभ्यास हिमाचल की जानकारी

Sat, 30 Aug 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बाघ का हमला
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों में शनिवार को आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को अभिभावकों और शिक्षकों की बैठकें हुई, जिसमें मुख्य रूप से अभिभावकों को स्विफ्ट चैट एप और अभ्यास हिमाचल के बारे बताया गया। साथ ही अभिभावकों के फोन से बच्चों को एप से जोड़ा भी गया।

बरठीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव में 182 अभिभावक बैठक में पहुंचे। बैठक के दौरान अभ्यास हिमाचल की आईडी भी बनाई गई। इस एप के माध्यम से सप्ताह में एक बार छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों की गुणवत्ता का भी पता लगेगा। पाठशाला के प्रधानाचार्य होशियार सिंह जस्सल ने बताया कि मेगा पीटीएम के माध्यम से छात्रों व अभिभावकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ऋषिकेश। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड में प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश जसवाल के अध्यक्षता में मेगा अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में विद्यालय में अध्ययनरत 111 विद्यार्थियों के अभिभावकों में से 91 अभिभावकों और 17 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों को स्विफ्ट चैट एप से भी जोड़ा गया।

भगेड़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक उपस्थित प्रवक्ताओं दीनानाथ, अरविंद कुमार और विजय कुमार ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को स्विफ्ट एप से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं और विभाग द्वारा किए जा रहे नवीनतम नवाचारों से अवगत करवाया। छात्रवृत्ति इंचार्ज विकास शर्मा ने विभिन्न छात्रवृत्तियों से संबंधित जानकारियां अभिभावकों के साथ विस्तृत रूप से साझा की कार्यक्रम में लगभग 157 अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने इस अवसर पर अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चे ही किसी भी राष्ट्र की नींव होते हैं। उनके समग्र विकास के लिए शिक्षक और अभिभावकों का संयुक्त सहयोग आवश्यक है।

घुमारवीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अभिभावकों को अपार आईडी और अभ्यास हिमाचल से जोड़ा गया। उन्हें बच्चों के परीक्षा परिणाम के बारे में भी अवगत कराया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने किया। इसमें 230 अभिभावकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अभिभावकों को यूट्यूब द्वारा लाइव सेशन में प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव का संदेश भी दिखाया गया।
शाहतलाई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकुमार डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत अभ्यास हिमाचल पोर्टल को शिक्षा सचिव लॉन्च करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत कक्षा एक से 10 तक के सभी विद्यार्थियों का हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषयों की साप्ताहिक परीक्षा हर शनिवार को होगी। उन्होंने बताया कि स्विफ्ट चैट ऐप से सभी छात्रों को जोड़ा जाएगा। छात्रों से संबंधित सारी जानकारियां इस एप पर उपलब्ध होंगी। बैठक मूें 150 अभिभावकों के फोन पर छात्रों को एप से जोड़ा गया।

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में आयोजित बैठक में 50 अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने की। इसमें अभिभावकों को यूट्यूब पर लाइव सेशन में प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव का संदेश भी दिखाया गया।
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन ठाकुर ने की । अभिभावकों के मोबाइल फोन के माध्यम से स्विफ्ट चैट एप पर उनके पढ़ने वाले बच्चों का पंजीकरण किया गया इसमें ब्लॉक समिति अध्यक्ष मस्तराम और तथा घ्याल पंचायत के उपप्रधान देशराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें