फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षरों की पहचान के लिए 20 जून तक करना होगा सर्वे पूरा : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- गत वर्ष सर्वे से छूटे निरक्षरों को किया जाएगा इस सर्वे में शामिल
विज्ञापन

-प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत अध्यापक करेंगे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2024-25 के लिए निरक्षरों की पहचान करने का सर्वे शुरू हो गया है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के अनुसार केंद्रीय शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय ने इस सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश के एक लाख निरक्षरों की पहचान करने का लक्ष्य दिया है। पिछले सत्र में जिन लोगों की निरक्षर के रूप में पहचान हुई है उन्हें इस सर्वे में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में सर्वे नहीं हुआ है और जो लोग पिछले वर्ष सर्वे से छूट गए हैं उन लोगों को इस सर्वे में शामिल किया जाएगा। सर्वे प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत अध्यापक द्वारा किया जाएगा। सर्वेयर के रूप में चयनित अध्यापकों को प्ले स्टोर से उल्लास ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से वे निरक्षर लोगों की पहचान कर सकेंगे। साथ ही निरक्षरों को शिक्षित करने लिए स्वयंसेवी अध्यापकों की पहचान कर उन्हें निरक्षरों के साथ उल्लास ऐप पर ही टैग करना होगा। सरकार का लक्ष्य शत-प्रतिशत साक्षरता हासिल करना है। इसलिए इस कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर लोगों के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के अनुसार सभी खंड-प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दैनिक आधार पर अपने-अपने खंड में किए जा रहे सर्वे की मॉनिटरिंग करनी होगी। ताकि जिले के सभी निरक्षरों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाने के लिए इस कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा ने 20 जून तक इस सर्वे को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों से आह्वान किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में शेष बचे निरक्षरों का ताजा सर्वे कर उनकी पहचान करें और उन्हें स्वयंसेवी अध्यापकों के साथ टैग करके इस सर्वे को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें