फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 फीसदी अंक लेकर सुरभि डीएवी स्कूल में अव्वल

Sun, 22 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
डीएवी बिलासपुर में शानदार रिजल्ट पर मिठाई बांटते शिक्षक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीएवी स्कूल बिलासपुर का परिणाम बेहतरीन रहा है। स्कूल के 170 में 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और आठ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 49 विद्यार्थियों के अंक 70 प्रतिशत से अधिक आए हैं।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य के पार्थीपन ने बताया कि स्कूल में सुरभि भारती ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आर्यन महाजन 94.4 और चाहत 93.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे हैं।

इसके अलावा ऋत्विक पुरी ने 92.8, सुचेता शर्मा ने 92.6, वैभव और भावना ने 92, निवेदिता ने 91.8, साहिल ने 91.2, आकांक्षा और इशिता ने 90.6, अनुभव ने 90 प्रतिशत, दीक्षा ने 89.4, सौरभ ठाकुर ने 89.2, श्रेया ने 88.2, शुभांगी सिंह ने 86.6, सौम्या ने 86.2, रोबिन सिंह ने 84.6, अंकिता ने 84.4 और वैभवी ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें