फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले साढ़े तीन लाख के चेक

Thu, 19 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
घुमारवीं में कामगारों को चैक भेंट करते इंटक के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एंड कंट्रैच्युल वर्कर्स यूनियन ने निर्माण में कार्यरत कामगारों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंटक कार्यालय घुमारवीं में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता रूप सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश प्रधान सीताराम सैनी ने श्रम कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं के चेक कामगारों को वितरित किए। इनमें 15 कामगारों को उनके बच्चों की शादी के लिए चार लाख सत्तर हजार रुपये के चेक  प्रदान किए गए।

जबकि 29 कामगारों को चिकित्सा सुविधाओं की राशि के 2,24,222 रुपये, एक कामगार को प्रस्तुति सुविधाओं का एक हजार रुपये का चेक दिया गया। 151 कामगारों को उनके बच्चों की शिक्षा के लिए वजीफे के स्वरूप 3,54,300 रुपये और एक कामगार की मृत्यु होने पर उनकी धर्म पत्नी को 60 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन रोड़ प्रोजैक्ट, घुमारवी-सरकाघाट रोड़ प्रोजैक्ट में कार्यरत कामगार, लोक निर्माण विभाग, आईपीएच विभाग में ठेकेदारों के पास कार्यरत और मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत लगभग 210 कामगारों ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन के परियोजना संयोजक जेएल श्रीवास्तवा ने किया। उन्होंने कामगारों को संबोधित किया। इस मौके पर श्रम कल्याण बोर्ड बिलासपुर से सुमित और जागृति शर्मा ने कामगारों को बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, महासचिव जगतार सिंह बैंस, सरदार रूप सिंह, महिला इंटक अध्यक्ष पूनम शर्मा, अनिल कश्यप, जगदीश कुमार, वीना शर्मा, चंचल कुमारी और पंचायत मल्यावर प्रधान मधु पाल धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें