फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंत्री बनने की सूचना मिलते ही विधायक के घर पहुंचे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
- फूल मालाएं पहनाकर दी बधाई और शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एक साल बाद जब बिलासपुर में लोगों को यह शुभ समाचार मिला कि विधायक राजेश धर्माणी को सुक्खू सरकार में मंत्री पद मिलने जा रहा है तो घुमारवीं में विधायक के घर उनके समर्थक पहुंचना शुरू हो गए। जिले के हर क्षेत्र से लोग विधायक के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

बिलासपुर को मंत्री पद मिलने का इंतजार सोमवार को समाप्त हो गया। जिले से कांग्रेस के एकमात्र विजेता विधायक को सुक्खू सरकार ने अपने कैबिनेट में शामिल कर लिया है। इस बात की सूचना सोमवार रात को ही मिल चुकी थी, लेकिन सुबह जब लोगों ने अपने मोबाइल खोलकर सोशल मीडिया का प्रयोग करना शुरू किया तो लगभग हर मोबाइल पर लोगों को यही खबर देखने को मिली कि राजेश धर्माणी को सुक्खू सरकार ने कैबिनेट में शामिल किया है। साथ ही मंगलवार दोपहर को उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस खबर के बाद सुबह 6:00 बजे ही राजेश धर्माणी के घर के बाहर बधाई देने के लिए समर्थकों का आना शुरू हो गया। धर्माणी सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से घुमारवीं में स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचे। यहां लोगों ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने विधायक को नए पदभार के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद राजेश धर्माणी अपने समर्थकों के साथ शिमला रवाना हो गए। एक साल से बिलासपुर के लोग और उनके समर्थक इस शुभ समाचार के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। लोगों को उम्मीद है कि जिले को मंत्री पद मिलने के बाद इसके विकास में तेजी आएगी और रुके हुए कार्य भी शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें