- जडडू कुलज्यार में चल रही खंड स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जडडू कुलज्यार में खंड स्तरीय अंडर-12 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में शिक्षा खंड झंडूता के छह उपखंडों के प्राथमिक पाठशालाओं के करीब 350 खिलाड़ी ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, 5, 100, 200 मीटर दौड़, लांग जंप, शॉटपुट खेलों में हिस्सा लिया।
बॉलीबाल छात्र वर्ग में सुन्हाणी स्कूल विजेता और भड़ोलीकलां उपविजेता रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में सुन्हाणी विजेता और जेजवीं उपविजेता रहा। खो-खो में छात्रा वर्ग में जेजवीं विजेता और डाहड उपविजेता रहा। 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुन्हाणी के हेमंत ने पहला, भड़ोलीकलां के अंकुल दूसरे और झंडूता के विक्की तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग 50 मीटर दौड़ में भड़ोलीक लां की दीक्षा ने पहला, सुन्हाणी की शिवानी ने दूसरा, जेजवीं की अनीता ने तीसरा प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में सुन्हाणी के हेमंत ने पहला, झंडूता अंकित के दूसरे और झंडूता के विक्की तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुन्हाणी की शिवानी ने पहला, जेजवीं की अनीता ने दूसरा स्थान पर रहीं। 200 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में सुन्हाणी के नमन ने पहला, दसलेहड़ा के हीरेंद्र ने दूसरा और सुन्हाणी के अर्पित ने तीसरे स्थान पर रहे।