फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में गूंजा दमादम मस्त कलंदर....

Sat, 09 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी भंगडे़ के साथ हास्य चुटकुलों का तड़का लगा। गायक कुलविंद्र टैली और गायिका गुलजार अख्तर ने पंजाबी गानों पर जमकर धमाल मचाया। जबकि हास्य कलाकार अभिषेक सोनी ने चटपटे चुटकुलों से दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल पटियाला द्वारा प्रायोजित कलाकार कुलविंद्र टैली ने दमादम मस्त कलंदर... से शुरूआत की। इसके बाद  उन्होंने आजा परदेसिया अखियां उड़ीक दियां..., दिल साडा चोरी हो गया..., गुड़ नाल इश्क मीठा... और जिने मेेरा दिल लुटया... सहित अन्य पंजाबी गीतों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व जिला से संबंधित हास्य कलाकार अभिषेक सोनी ने अपने हंसी भरे अंदाज में दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर दिया।

संध्या में राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम  क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर परिषद और मेला कमेटी अध्यक्ष गीता महाजन, नप के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, पार्षद राकेश चोपड़ा, श्याम शर्मा, अमृता शर्मा, प्रोमिला रतवान, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज सांख्यान, सतपाल, विनोद, शीला, निशा शर्मा, रविंद्र सिंह लिल्ली, राजपाल उप्पल, प्रकाश चंद महाजन, फूलां चंदेल और जावेद इकबाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लोक गायकों ने बांधा समां
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने भी एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। इसमें लोक गायिका प्रोमिला ठाकुर ने मा कियां पैनणी... और ओ जली मरदें... आदि लोकगीत प्रस्तुत किए।

जबकि लोक गायिका शारदा शर्मा, प्रोमिला ठाकुर,  रोशनी जस्टा, कल्पना तोमर, रेखा चौहान और विनोद रांटा ने लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों सुरभि वशिष्ठ, अंकिता, रीतू धीमान, विशाल कुमार, रणवीर सिंह, रजत, नेहा, अमृत पाल, हिमानी, वैशाली, रजनी बाला, जहांवी, गौरव धीमान, तवीशी, ईशानी, शिवानी शर्मा, प्रतिष्ठा, गरिमा और विकास ने भी अपनी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें