भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत डंगार कस्बे में एक युवक ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतक लोक निर्माण विभाग में बतौर चालक कार्यरत था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार डंगार निवासी प्यार चंद (33) रविवार को घर पर था। उसकी पत्नी दोनों बेटियों सहित मायके गई हुई थी। घर पर युवक के भाई-भाभी और उनके बच्चे मौजूद थे। रविवार शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। सोमवार सुबह जब भतीजा उसे उठाने के लिए गया तो प्यार चंद पंखे के साथ फंदे से लटका हुआ था। मृतक के भाई ने इसकी सूचना भराड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव को उतारा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी घुमारवी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।