फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उप तहसील भराड़ी के कार्यालय को जल्द मिलेगा भवन

Fri, 14 Feb 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

गतवाड़ पंचायत में चयनित की भवन के लिए भूमि
17 साल से किराये के भवन में चल रहा कार्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। पिछले 17 साल से किराये के भवन में चल रहे उप तहसील कार्यालय भराड़ी को जल्द अपना भवन मिलेगा। प्रशासन ने उप तहसील कार्यालय भवन को बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गतवाड़ पंचायत में भवन के लिए जगह का चयन हो गया है। अब संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद आगे का काम शुरू हो जाएगा। स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उपायुक्त बिलासपुर से बात करके जल्द प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। कार्यालय को अपना भवन में मिलने से क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा और कार्यालय संचालन में सुगमता भी आएगी। भराड़ी उप तहसील कार्यालय को 17 साल से किराये के भवन में चलाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों को ठीक से करने में कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों के लिए काम करने की परिस्थितियां भी कठिन हो गई थीं। भवन के स्थानांतरण से इस समस्या का समाधान होगा और उप तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। मंत्री राजेश धर्माणी ने उपायुक्त से बात करके भवन निर्माण के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि भराड़ी उप तहसील कार्यालय के लिए आवश्यक भूमि गतवाड़ पंचायत के तहत उपलब्ध है। वर्तमान में उप तहसील कार्यालय की स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी थी, क्योंकि प्रशासनिक कार्यों के लिए भवन की स्थिति ठीक नहीं थी। इस निर्णय के बाद अब क्षेत्रवासियों को इस क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में शीघ्रता और पारदर्शिता का भरोसा मिलेगा। इस भवन के निर्माण से न केवल उप तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि यह भराड़ी क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक कार्यों की सुगमता के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उप तहसील भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को प्रशासन से संबंधित सेवाएं मिलना आसान होंगी और उनके कार्यों में किसी प्रकार की कोई बाधा नही आएगी।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, प्रदेश सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें