फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में अप्रैल से शुरू होगा आर्थिक गणना का कार्य

Fri, 14 Feb 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आर्थिक गणना को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद
विज्ञापन
- गणना से औद्योगिक, व्यावसायिक गतिविधियों की सही तस्वीर आएगी सामने
विज्ञापन


- जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने जारी किए निर्देश



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में आर्थिक गणना को लेकर सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें जिले में आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल से शुरू होने की बात कही गई। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आर्थिक गणना राज्य स्तर के साथ जिला स्तर पर भी की जाएगी। गणना के माध्यम से जिले में मौजूद गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित आर्थिक गतिविधियों का व्यापक आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

छोटे-बड़े उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य व्यावसायिक संस्थाओं की विस्तृत जानकारी इस गणना से एकत्रित की जाएगी। इस डाटा का उपयोग भविष्य में नीति निर्धारण, सामाजिक विकास और रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किया जाएगा। जिला सांख्यिकी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि इस गणना को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। गणना कार्य अप्रैल से प्रारंभ होगा और इस साल के अंत तक परिणाम आने की संभावना है। गणना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गैर कृषि क्षेत्र की सभी आर्थिक इकाइयों को शामिल किया जाएगा। यह कार्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और आशा वर्कर के सहयोग से होगा। आर्थिक गणना के आंकड़े सरकार को विभिन्न योजनाओं को तैयार करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करेंगे। इस गणना के माध्यम से जिले की औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों की सही तस्वीर सामने आएगी, जिससे स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित करने और सामाजिक-आर्थिक योजनाओं को मजबूती प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आर्थिक गणना के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि जिले में शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें