फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को आपदा योजना, उपाय, प्रतिक्रिया की दी जानकारी

Mon, 13 Oct 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दयोथ पाठशाला में मॉक ड्रिल का अभ्यास करते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
-दयोथ पाठशाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में चल रहे विशेष शिविर के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय आपदा दिवस मनाया गया। यह दिवस प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के प्रभावों को कम करने और आपदा प्रबंधन में सुधार के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने की। इस मौके पर अध्यापक संजय कुमार ने सभी छात्रों को आपदा से संबंधित बारीकी से जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की आवश्यकता, उपाय, जागरूकता व शिक्षा, आपदा योजना, आपदा प्रतिक्रिया, पुनर्निर्माण और पुनर्वास जैसे विशेष बिंदुओं पर बल दिया। साथ ही आपदा संबंधी मॉक ड्रिल भी करवाई गई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने दयोथ गांव के सार्वजनिक स्थल मंदिर, बावड़ी और युवक मंडल भवन की साफ सफाई की, ताकि सरकारी संपत्ति सुरक्षित रहे।

दयोथ पाठशाला में मॉक ड्रिल का अभ्यास करते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें