फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से छात्रों में आती है मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास : सुनील

Mon, 13 Oct 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में रन फॉर मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
-डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में रन फॉर मैराथन का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाणा में रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्म अनुशासन, सहनशक्ति और दृढ़ निश्चय जैसे मूलभूत जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था।
विज्ञापन

शुभारंभप्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ के आरंभ होते ही विद्यालय का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। यह आयोजन जूनियर और सीनियर वर्ग में हुआ। जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की सान्वी, छठी कक्षा की लावण्या, सातवीं के तनवीर, आठवीं के सारांश, छठी के अनुराग और अर्णव सिंह चंदेल विजेता रहे। वहीं सीनियर वर्ग में 11वीं कक्षा की राधिका, नवमी कक्षा की अदिति, अंशिका शर्मा, दसवीं के ईशान, 12वीं के आदित्य राज, दसवीं के दक्ष, 11वीं के अर्पित विजेता रहे। स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलपान, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्था भी की थी। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं। इससे विद्यार्थियों में न केवल शारीरिक स्फूर्ति आती है, बल्कि आत्मविश्वास, टीम भावना और मानसिक दृढ़ता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित बनाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें