-जुखाला कॉलेज में जागरुकता सत्र का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से युवा सशक्तीकरण व कौशल विकास विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से शगुन शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ अपने अंदर के कौशल जैसे संचार कौशल, समय प्रबंधन, निर्णय लेने की क्षमता, सामूहिक कार्य, समस्या को सुलझाने की रणनीति इत्यादि विकसित करने के लिए विस्तृत जानकारी साझा की। प्राचार्य ने कहा कि इस सेल के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने कॅरिअर पथ पर आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग सेल के समन्वयक डॉ.राम प्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।