फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन, परिश्रम और धैर्य सफलता की कुंजी : पीएस

Sat, 01 Mar 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कॉलेज में विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए चार्ट का अवलोकन करत
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के विज्ञान संकाय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की और छात्रों को नवाचार एवं हरित तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को क्यों, कब, कैसे जैसे प्रश्न पूछने की आदत डालने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान की सभी शाखाएं एक-दूसरे से जुड़ी और परस्पर निर्भर हैं। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और धैर्य को सफलता की कुंजी को बताया। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रणजीत कौशल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को विकसित भारत के लिए सशक्त बनाना और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। भौतिकी विभाग की प्रो. डॉ. मोनिका ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महिलाओं की विज्ञान में भागीदारी, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग और अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) जैसे विषयों पर चर्चा की। इस उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग, वर्किंग मॉडल, भाषण और पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के द्वारा विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वनस्पति विभाग के विद्यार्थियों ने मशरूम की कल्टीवेशन और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डॉ. संजीव, डॉ. कुलदीप बरवाल, प्रो. प्रवीन सांख्यान, डॉ. प्रियंका, डॉ. रितु शर्मा, प्रो. सोनिया, प्रो. जयचंद, प्रो. राकेश कपूर, प्रो. श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें