फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, स्कूलों में हुए कार्यक्रम

Fri, 19 Jun 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला स्कूल में आयोजित नशा जागरूकता कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक और व्याख्यानों से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बिलासपुर के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में नशा निवारण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घागस में मां वैष्णो सांस्कृतिक कला मंच बरठीं के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के जरिए बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति की रिसोर्स पर्सन प्रमिला बसु और मनशा राम ने जागरूकता व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की जागरूकता और सकारात्मक सोच से ही नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें