फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूल में विद्यार्थियों ने रोपे फलदार और औषधीय पौधे

विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में पौधरोपण करते हुए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
ऋषिकेश पाठशाला में पौधरोपण कर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल परिसर में अर्जुन, अनार, बेल, करियाला, अन्य फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चंदेल ने स्वयं पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता वाणिज्य दीपक कुमार एवं इको क्लब प्रभारी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संसाधनों का उपहार देने का भी माध्यम है। पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाकर ही हम हरित एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें