फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने कांगड़ा के लोक नृत्य झमाकड़ा का किया मंचन

Sun, 19 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में आयोजित जागरूकता अभियान में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं। स्रोत: स्कूल प्र
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में जागरूकता अभियान आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में अंतरराष्ट्रीय धरोहर दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला और संस्कृति के माध्यम से, धरोहरों के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुप्रसिद्ध लोक नृत्य‑गीत मेरी जिंदे की जीवंत प्रस्तुति दी, जिसमें हिमाचली जीवन‑शैली और सांस्कृतिक परंपराओं का चित्रण हुआ। साथ ही साथ कांगड़ा के लोकप्रिय नृत्य झमाकड़ा का भी मंचन किया गया। इसमें वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहरें केवल हमारे इतिहास की पहचान ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत भी हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बढ़ते प्रदूषण, अनियोजित निर्माण और लापरवाही के कारण कई ऐतिहासिक स्थल संकट में हैं, जिन्हें बचाने के लिए सामूहिक और सतत प्रयास आवश्यक हैं। लोगों को धरोहरों की सुरक्षा, स्वच्छता और संरक्षण के लिए जागरूक एवं जिम्मेदारी से काम लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सभी से अपील की कि वह अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं, उनकी देखभाल करें और धरोहरों को क्षति से बचाने में सहयोग करें, ताकि यह विरासत भावी पीढ़ियों तक अपनी पूरी गौरवमयी अखंडता के साथ पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें