फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जांगला में माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 19 Apr 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता के जांगला में आयोजित जागरण में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कलाकारों ने जागरण में किया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत जांगला में मां भगवती का विशाल जागरण हुआ, जिसमें एमएस ठाकुर एंड पार्टी के कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिस पर सारी रात भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले शेरावाली का पूजन किया गया। मुख्य कलाकार एमएस ठाकुर, तिलक शर्मा व बनिता शर्मा ने गणेश वंदना के साथ जागरण शुरू गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी की आरती मां सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम के बाद माता के भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों ने शेरावाली दे जयकारे बोलते चलो, जीवन धूप और छाया है महामाया की माया है, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, प्यारी लगदीयो मिजो कांगड़े दी माता घनेया घनेया जंगला च रहंदी माता मेरिए, कांगड़े दा टीला, चल मईया के द्वार बुलावा आया है, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, जरा गेर गड्डी नू ला दे मेनू कटरा शहर पूजा दे, मेले जाना कालका रे मिजो वी भी लेई चल नाल, तेरे द्वारे आए शेरावाली, शाहतलाइयां वालेया मां करने दर्शन तेरे, वे मनमोहणेया बालक नाथा कदो बुलावेगा, मेला मईया दा, द्वार खड़ी संगतां माइ संगता बोल दी जयकारा भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा तू भीख न देगी तो मैं शोर मचा दूंगी, गुरु जी कलम दवात हथ तेरे कि चंगे साडे लेख लिखियो, ओ मेरे छबलिया ओ कृष्णा, चाटी चो मधाणी ले गया, भोले दी बारात चली गज बज के पर भी खूब धमाल मचा। इस मौके पर गणेश, राधा-कृष्ण, बाबा बालकनाथ शिव पार्वती और शेरावाली की भव्य झांकियां निकाली गईं। अंत में तारा रानी की कथा सुनाई। जागरण से पूर्व भंडारे का भी आयोजन किया गया। जागरण के बाद कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें