हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बनाए पो
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहीदी दिवस के अवसर पर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में फाइन आर्ट्स क्लब और सीएसओसी हाइड्रो (सिविल सोसायटी) के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा।
प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से भगत सिंह के जीवन, साहस और क्रांतिकारी विचारों को प्रमुखता से दर्शाया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं। रंग-बिरंगे पोस्टरों और सशक्त संदेशों के जरिए छात्रों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। संस्थान के निदेशक ने छात्रों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सह-पाठयक्रम गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें जिम्मेदारी व जागरूकता की भावना विकसित करती हैं।